{"_id":"56eae1694f1c1b50248b4604","slug":"commission-tried-to-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती को अगवा करने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़ती को अगवा करने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग
ककराला के पास कार सवारों ने एक आढ़ती को अगवा करने की कोशिश की। शोर सुनकर लोगों पहुंचे तो बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर भाग गए। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
ककराला निवासी ललित सब्जी के आढ़ती हैं। बुधवार देर शाम वह मंडी से लौट रहे थे। घर के पास पहुंचे तो कार सवारों ने उन्हें रोक लिया।
फिर बदमाशों ने व्यापारी ललित को खींच कर कार में बैठाने की कोशिश करने लगे। लेकिन शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए और कार सवारों को घेरने की कोशिश की। लेकिन इससे पूर्व कार सवारों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद कोतवाली पहुंचकर पीड़ित आढ़ती ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन