फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Collection agent killed looted cash

कलेक्शन एजेंट की हत्या कर कैश लूटा

Sat, 14 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sat, 14 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Collection agent killed looted cash
बाइक सवार बदमाशों ने नोएडा से कलेक्शन का कैश लेकर सेल्समैन के साथ लौट रहे हिंदुस्तान लीवर कंपनी के कलेक्शन एजेंट राहुल को गोली मारकर लूट लिया।
विज्ञापन


सेल्समैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस राहुल के साथी सेल्समैन विनोद से पूछताछ कर रही है। लूटी गई रकम का पता नहीं चल सका है।


कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के देवीपुरा-1 निवासी राहुल(29वर्ष )पुत्र स्वर्गीय जगदीश निवासी हिंदुस्तान लीवर कंपनी में कलेक्शन एजेंट है।

शनिवार को राहुल अपने साथ काम करने वाले सेल्समैन विनोद पुत्र रामसिंह निवासी राधा नगर, बुलंदशहर के साथ बाइक से नोएडा गया था।

शाम को कलेक्शन की रकम लेकर दोनों बाइक से सिकंदराबाद लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरापुरा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने के लिए बाइक चला रहे राहुल को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली राहुल के पेट में लगी। तभी बदमाश रकम से भरा बैग लेकर भाग गए। विनोद की सूचना पर सीओ चंद्रधर गौड़ और कोतवाल केपी सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घायल राहुल को बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस राहुल के पीछे बाइक पर पीछे बैठे विनोद से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के पेट से आरपार हो गई गोली
बदमाशों ने राहुल और विनोद को रोकने के लिए आगे से गोली मारी जो राहुल के पेट में लगी और पीठ से निकल गई।

हालांकि इस वारदात में विनोद को गोली नहीं लगी। विनोद की सूचना पर ही पुलिस पहुंची और राहुल को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed