{"_id":"58a88c384f1c1bab19d85d35","slug":"co-secretary-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति के सचिव पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकारी समिति के सचिव पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव जा रहे खैलिया कल्यानपुर सहकारी समिति के सचिव की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली कार के शीशे को पार कर गई। सूचना के बाद एसएचओ और सीओ ने पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव निवासी एवेंद्र सिंह पुत्र स्व. महावीर सिंह खैलिया कल्यानपुर स्थित सहकारी समिति के सचिव के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे शिकारपुर से एवेंद्र सिह अपनी कार से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी कोतवाली क्षेत्र में सरावा रोड से बडौदा गेट के पास पहुंची।
विज्ञापन
पीछे से आए बाइक सवार बदमाश कार के बराबर में पहुंचे और गाली-गलौच कर कार रुकने का इशारा करने लगे। खतरा भांप एवेंद्र ने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी। कार को आगे निकलती देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली गाड़ी के पिछले शीशे से पार होकर आगे के शीशे को भेदती हुई निकली गई। सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि एवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन