फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cbi will confirm evidence

अब सबूतों की होगी िशनाख्त

Thu, 20 Oct 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 20 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
cbi will confirm evidence
सीबीआई - फोटो : amar ujala
नेशनल हाईवे-91 पर मां और बेटी से गैंगरेप के बाद घटनास्थल से उठाए गए सबूतों की पहचान पीड़ित परिवार से कराई जाएगी। बुधवार को सीबीआई की टीम प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट रितु पुनिया से मिली और मामले में बातचीत की।  
विज्ञापन



तीन माह पूर्व गाजियाबाद से शाहजहांपुर जाते समय बुलंदशहर में एनएच-91 पर गांव दोस्तपुर के पास परिवार को बंधक बनाकर मां और उसकी नाबालिग बेटी से गैंगरेप हुआथा। वारदात में शामिल छह आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। सातवां आरोपी फाती फरार है।
विज्ञापन



 प्रदेश की सत्ता को भी हिलाकर रख देने वाले हाईवे गैंगरेप की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के क्रम में बुधवार को सीबीआई की टीम कलक्ट्रेट पहुंची और प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट रितु पुनिया से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हाइवे गैंगरेप मामले में घटनास्थल पर मिली सामग्री की शिनाख्त पीड़ित परिवार से कराई जानी है। शिनाख्त के समय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी अनिवार्य होती है। इसलिए सीबीआई अफसर इसी सिलसिले में मिले थे।


घटनास्थल पर मिली सामग्री की शिनाख्त के लिए समय दे दिया गया है। बता दें कि हाईवे पर हैवानियत के बाद गैंगरेप स्थल पर शराब के कई पव्वे और बोतल, चेन, नेपकिन, नमकीन का पैकेट, गिलास, रस्सी, पानी की बोतल और कपड़े आदि सीबीआई ने सील किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed