{"_id":"59038bb84f1c1b9b09c0be87","slug":"cause-of-sealing-try-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग पर हंगामा, जाम की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीलिंग पर हंगामा, जाम की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीडीए वीसी ने शुक्रवार को सिकंदराबाद बाईपास सुखलालपुर चौराहे पर मुकुल चौधरी की निर्माणाधीन मार्केट को सील कर दिया गया। निर्माणाधीन साइट के मुकुल चौधरी को नोटिस भेजकर निर्माण रोकने का आदेश दिया गया था, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी मिला।
इससे खफा बीडीए की टीम ने निर्माणाधीन मार्केट पर सील लगा दी। मार्केट बना रहे चौधरी के परिवार के लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस के पहुंचने पर बीडीए की टीम ने मार्केट पर सीलिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
बाईपास पर मुकुल चौधरी की मार्केट का निर्माण हो रहा था। मार्केट में 21 दुकानें हैं। इनपर लेंटर डाला जाना बाकी है। लेंटर के अलावा स्ट्रैक्टर का तमाम कार्य पूरा हो चुका है। पिछले दिनों वीसी ने निर्माणाधीन साइट के मालिक मुकुल चौधरी को नोटिस भेजकर निर्माण के पेपर प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। आरोप है कि मार्केट निर्माण करा रहा व्यक्ति निर्माण कार्य के पेपर प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
इसी क्रम में प्राधिकरण की ओर से मुकुल चौधरी को निर्माण रोकने के आदेश जारी कर दिए गए। इसके बावजूद मार्केट में निर्माण चल रहा था। इससे खफा वीसी इंदु प्रकाश सिंह ने काम रुकवाकर सील लगाने के आदेश दिए।
शुक्रवार को बीडीए की टीम जैसे ही सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची। मुकुल व उसके परिवार के लोगों ने हंगामा करते हुए सीलिंग की कार्रवाई को रुकवा दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
पुलिस के पहुंचने पर बीडीए की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की। मुकुल चौधरी ने बताया कि उसकी 25 बीघा जमीन का हाईवे के लिए अधिग्रहण किया गया था। इसके अलावा 700 वर्गमीटर जमीन शेष बच गई थी। एडीएम ने उस पर निर्माण करने का अधिकार दिया था। अभी तक मुआवजा भी पूरा नहीं मिला है।
बीडीए की कार्रवाई मेरा उत्पीड़न है। प्राधिकरण के वीसी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि सील लगा दी गई है। निर्माण स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बिना परमीशन निर्माण नहीं होगा।