फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cash row, retired JE beaten by the police, Hungama

कैश की कतार, रिटायर्ड जेई को पुलिस ने पीटा, हंगामा

Thu, 24 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cash row, retired JE beaten by the police, Hungama
बैंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के बाहर बुधवार को कैश निकालने के लिए दो घंटे से लाइन में लगे बीएसएनएल के रिटायर्ड अवर अभियंता को पुलिस ने पिटाई कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। अब पुलिस पीड़ित की मान मनौव्वल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बीएसएनएल के रिटायर्ड जेई अमीचंद बैंक के बाहर अपने खाते से कैश निकालने के लिए सुबह साढ़े बजे से ही लाइन में लगे थे। अमीचंद का आरोप है कि दो घंटे बाद वह बैंक के गेट के पास पहुंचे तो एक पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह नाली में गिर पड़े।
विज्ञापन


विरोध करने पर पुलिसकर्मी उनपर डंडा बरसाने लगा। जिसे देखकर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर दरोगा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फिर खाकी की गलती देख पीड़ित की मान मनोव्वल में जुट गए। पीड़ित के परिजनों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही। हालांकि अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक एवं इलाहाबाद बैंक में लोगों की भीड़ लगी रही। केनरा बैंक में कैश खत्म होने पर लोगों को मायूस लौटना पड़ा। उधर, बराल गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैश खत्म होने पर ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी।

युवक को होमगार्ड ने मारा थप्पड़ तानी रायफल
रुपये जमा करने को लाइन में खड़े युवक और होमगार्ड के बीच बहस हो गई। इस दौरान होमगार्ड ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि होमगार्ड ने युवक पर रायफल तान दी। कस्बे के मोहल्ला व्यापारान निवासी इरशाद पुत्र रहमत ने बताया कि बुधवार को वह कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में नई करेंसी लेने के लिए लाइन में लगा हुआ था।


बैंक पर तैनात एक होमगार्ड ने लाइन में खड़े हुए उसे थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद लाइन में खड़े अन्य युवकों ने भी हंगामा किया। आरोप है कि हंगामा कर रहे युवकों पर होमगार्ड ने रायफल  तान दी। आरोप है कि होमगार्ड रुपये लेकर अन्य लोगों को बैंक में प्रवेश दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed