{"_id":"57c72f2a4f1c1bb80d2cb65f","slug":"case-of-robbery-the-invoice-in-shantibng","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला लूट का, चालान शांतिभंग में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामला लूट का, चालान शांतिभंग में
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता के भाई और अन्य लोगों से मारपीट व लूटपाट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों का बुधवार दोपहर शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपी जब सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पहुंचे तो वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने अधिवक्ताओं को सही कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह के भाई सुशील कुमार पुत्र अजित सिंह निवासी मालागढ़ ने बताया कि मंगलवार शाम वह गाड़ी से अपने गांव लौट रहे थे। धमैड़ा मोड़ पर दो लोगों ने हथियारों के बल पर उससे 500 रुपये लूट लिए। इससे पहले लुटेरों ने इरफान निवासी मांगलौर थाना सलेमपुर से 2000 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे लोगों के साथ मिलकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सुशील कुमार ने आरोपियों के खिलाफ लूट की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी शफीक पुत्र सईद निवासी ऊपरकोट और तनु पुत्र फैय्याज निवासी ढ़कौली को लेकर जब सिटी मजिस्ट्रेट के दफ्तर पर पहुंची तो इसकी भनक अधिवक्ताओं को लग गई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार रघुवंशी, सचिव दिनेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष नसीर अहमद, समेत काफी संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए।
अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मान सिंह चौहान से अधिवक्ताओं की नोंक-झोंक भी हुई। एसपी सिटी ने अधिवक्ताओं को सही कार्रवाई का भरोसा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।