{"_id":"5831e2284f1c1bb204b39b38","slug":"car-riders-miscreants-looted-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने फौजी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने फौजी को लूटा
अमर उजाला, ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
दाे हजार रूपये के नाेट
देर रात घर लौट रहे फौजी को कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर नकदी व मोबाइल लूट लिया। फिर पीड़ित को पहासू रोड पर गाड़ी से फेंककर भाग गए। फौजी ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
चैनपुरा निवासी संजीव शर्मा पुत्र ब्रहमदेव शर्मा त्रिपुरा में बीएसएफ में एसआई आरएम के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में वह छुट्टी पर घर आए हैं। शुक्रवार देर रात वह दिल्ली से बस से घर लौटे थे। तभी रात करीब एक बजे सूरजभान इंटर कॉलेज पर उतरकर घर की तरफ जा रहे रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान चौधरी चरणसिंह छात्रावास के सामने पीछे से आई एक कार में सवार बदमाशों ने उन्हें चैनपुरा तक छोड़ने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया। जब गाड़ी चैनपुरा पास करने लगी तो फौजी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर करीब 5 हजार की नगदी, मोबाइल व सामान लूट लिया।
विज्ञापन