{"_id":"80a75d407ac0206bf2231aae8f10a218","slug":"car-looted-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर बंधक बना लूटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर बंधक बना लूटी कार
अमर उजाला, जहांगीरपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सुपाना गांव के पास देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर चालक को बंधक बनाकर उसकी कार लूट ली। फिर कुछ दूर ले जाकर चालक को फेंक दिया और भाग गए।
देर रात किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी है। मंगलवार रात करीब 8 बजे मथुरा के कोसीकला स्थित खरौट गांव निवासी रवि कुमार पुत्र हवलदार अपनी कार से गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान सुपाना गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रुकवा लिया। फिर तमंचे के बल पर रवि को बंधक बना लिया। इसके बाद दो बदमाश कार में सवार हो गए।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने रवि कुमार के साथ मारपीट भी की। इसके बाद जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के छपना गांव के पास बदमाश रवि को कार से फेंककर भाग गए। किसी तरह रवि बंधन मुक्त होकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।