फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   car crushed two people

नशे में कार से दो लोगों को कुचला, मौत पर रोड जाम

Wed, 08 Jun 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बीबीनगर
अमर उजाला ब्यूरो /बीबीनगर Updated Wed, 08 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
car crushed two people
बीबीनगर में बुधवार को हादसे के बाद जाम लगाते ग्रामीण।  - फोटो : अमर उजाला

सड़क किनारे खड़े दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मौंके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार तीन युवक गाड़ी लेकर भागने लगे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शव बीबीनगर-गुलावठी मार्ग पर रख साढ़े तीन घंटे तक जाम लगाया।

विज्ञापन


बताया गया कि कार में तीनों युवक शराब पीये हुए थे। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोला गया।    बुधवार को बीबीनगर क्षेत्र के गांव परतापुर में मोनू (17) और अशोक धीमर (34) सड़क किनारे खडे़ थे, तभी बीबीनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों का जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद कार बिजली के खंभे से टकराई। इसके बाद चालक ने गाड़ी भगा ली। ग्रामीणों ने कार का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से अहमदानगर के जंगल से गाड़ी बरामद कर तीन युवकों का शराब के नशे की हालत में हिरासत में लिया। पुलिस ने कार से शराब की बोतल भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो युवकों की मौत की सूचना पर ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने दोनों शव सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। साढ़े तीन घंटे बाद अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। कुछ देर के लिए जाम खुला लेकिन कुछ लोगों के भड़काने पर ग्रामीण फिर से जाम लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed