{"_id":"58f903914f1c1ba346473a37","slug":"car-bike-collide-one-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक में भिड़ंत, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बाइक में भिड़ंत, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के साथ बाइक से बहन के यहां भात देने जा रहे व्यक्ति को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और उसके तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायलों को दिल्ली ले जाते समय व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं तीनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुंवरपाल (45) गांव में आटा चक्की चलाते है।
विज्ञापन
कुंवरपाल तीन बच्चों संग बुधवार को गाजियाबाद बहन के यहां शादी में जा रहे थे। सुनपेडा पुल के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कुंवरपाल और उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही कुंवरपाल की मौत हो गई। घायल तीनों बच्चों को दिल्ली के तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों की हालत गंभीर बताई है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि स्कार्पियों को कब्जे में कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।