{"_id":"57cb15f14f1c1b8f292cb93a","slug":"captain-sir-save-by-mnclon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान साहब! मनचलों से बचाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान साहब! मनचलों से बचाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र में छेड़छाड़ घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना मनचलों का शिकार हो रहीं स्कूली छात्राओं ने अब एसएसपी को पत्र भेजकर मनचलों के आतंक से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चौकी पुलिस को सादा कपड़ों में रहकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
धनौरा में एक प्राइवेट इंटर कॉलेज है। उसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। स्कूल में पढ़ने वाली करीब 50 छात्राओं ने एसएसपी को डाक के माध्यम से पत्र भेजकर मनचलों के आतंक से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। छात्राओं ने एसएसपी को बताया है कि चोला रेलवे स्टेशन के पास आरओबी का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
वहां रोजाना सुबह और दोपहर में मनचले खड़े रहते हैं। वे अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करते हैं। छात्राओं का कहना है कि आरोपियों ने कई बार उन्हें बाग में खींचने की भी कोशिश की है। कई बार पुलिस में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, चौकी प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेशानुसार स्कूल टाइम में आरओबी के पास सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
छेड़छाड़ की वारदातों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चोला पुलिस को सादा कपड़ों में ड्यूटी देने के लिए कहा है। मजनुओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं । - अनीस अहमद अंसारी, एसएसपी