{"_id":"587faecf4f1c1bda30effaca","slug":"cantor-animals-full-of-vengeance-motorway-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरा कैंटर पलटा, हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं से भरा कैंटर पलटा, हाईवे जाम
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
क्रेन के जरिए हाईवे से कैंटर हटवाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव दशहरा के निकट हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर पशुओं से भरा कैंटर पलट गया। इससे हाइवे पर एक तरफ से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया । जाम की सूचना पर पुलिस ने क्रेन बुलाकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाया। उधर आसपास के ग्रामीणों ने कैंटर में लदे पशुओं को अपना बताते हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत करते हुए पूछताछ के लिए कैंटर सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। बुधवार शाम करीब 5 बजे दशहरा गांव के पास खुर्जा की तरफ से जा रहा पशुओं से भरा एक कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे एक तरफ से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। ऐसे में पीछे से आ रहे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहनों ने हाइवे रोड के दूसरी तरफ से निकलने का प्रयास किया। इसके कारण दूसरी ओर भी जाम के हालत बनने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर रोड के किनारे करवाया।
विज्ञापन
उधर पलटे हुए कैंटर में पशुओं को देखकर काफी संख्या में दशहरी, दशहरा, ऊंचागांव आदि गांवों के ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने चोरी होने का आरोप लगाते हुए इन पशुओं का अपना बताया और हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया। संदेह के आधार पर पुलिस ने कैंटर सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।