{"_id":"045546e8330259b210a6edfebf97348e","slug":"brother-killed-to-his-brother-for-stop-marrige-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद की शादी रुकवाने के लिए भाई की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद की शादी रुकवाने के लिए भाई की हत्या की
अमर उजाला सिकंदराबाद
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से शादी करने के फेर में आरोपी ने सगे भाई को खेत पर ले जाकर रस्सी से गला घोंट दिया। इस दौरान प्रेमिका का भाई भी मौजूद था। यह खुलासा आरोपी ने पूछताछ में किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया है। बता दें कि 19 फरवरी को निजामपुर निवासी मोनू का शव गांव के बाहर बंबे में बोरे में मिला मिला था।
मोनू के पिता मेहरचंद ने गांव के ही अमर सिंह पुत्र मामचंद, दीपक पुत्र अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल बीएस बिसारे ने बताया कि संदेह के आधार पर मोनू के ही भाई सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
सख्ती दिखाने पर सोनू ने खुलासा किया कि उसका अपने दोस्त दीपक की बहन से करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध थे। वह दोनों शादी करना चाहते थे। परिजनों ने उसका और छोटे भाई मोनू का भराना में रिश्ता तय कर दिया था।
विज्ञापन
28 फरवरी को बारात जानी थी। रिश्ता तय होने के बाद से ही प्रेमिका उसपर शादी के लिए दबाव बना रही थी। सोनू ने बताया कि रिश्ता तुड़वाने के लिए उसने दीपक के साथ मिलकर अपने भाई मोनू की हत्या करने की साजिश रची।
19 फरवरी की शाम दीपक मोनू को खेत में पानी लगाने का बहाना बनाकर जंगल ले गया, जहां सोमेंद्र के ट्यूबवेल पर दोनों ने गले में रस्सी का फंदा डालकर मोनू की हत्या कर दी।
शव को पास ही गाजर के खेत में छिपा दिया। सोनू ने बताया कि वह गांव निवासी सोनेंद्र पुत्र लेखराज की बाइक मांगकर लाया और शव को बोरे में बंद कर बाइक से निजामपुर-जौली के बंबे में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी दीपक और सोनू को जेल भेज दिया है।