{"_id":"58bc580b4f1c1b6001e7ec21","slug":"brazen-crooks-disaster-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश बेखौफ, अफसरों पर आफत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश बेखौफ, अफसरों पर आफत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
आईफोन 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि अफसर भी परेशान है। आलम यह है कि डीएम-सीजेएम को असामाजिक तत्व फोन कर धमकी दे रहे हैं। हालांकि हर मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन आज तक कोई पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
जनपद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फोन पर धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन पहले जिलाधिकारी के शासकीय फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल को जिलाधिकारी के आशुलिपिक ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
इसके बाद आशुलिपिक ने कॉल करने वाले के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। जिलाधिकारी एके सिंह के आशुलिपिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन मार्च को जिलाधिकारी का शासकीय फोन संख्या 9454417563 मेरे द्वारा अटेंड किया जा रहा था। उस वक्त मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकी दी।
विज्ञापन
साथ ही अशोभनीय व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। आशुलिपिक ने बताया कि इस तरह की धमकी पिछले दो माह में 8953269226, 7080565753 और 7380344177 से तीन बार आ चुकी हैं। इसके बाद आशुलिपिक ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि तीन अज्ञात नंबरों से कॉल करने वालों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। कॉल करने वालों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने धमकी मिलने से इनकार किया है।
सीजेएम की कार पर हमला!
कचहरी परिसर में तीन दिन पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार पर ईंट से हमला करने की कोशिश की गई। बाद में आरोपी बड़बड़ाता हुआ भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारुल श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन मार्च 2017 को वह अपनी सरकारी गाड़ी बुलेरो नंबर यूपी13 एजी/0220 से चालक महाराज सिंह व ग