{"_id":"5759a59e4f1c1b9f659c540a","slug":"bikers-3-60-lakh-looted-from-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने किसान से लूटे 3.60 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने किसान से लूटे 3.60 लाख
अमर उजाला ब्यूरो/सिकंदराबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
महिपाल सिंह
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बनवाने के लिए बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे किसान से बाइक सवार बदमाशों ने 3.60 लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन कोई लुटेरा हाथ नहीं लगा। एसएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मंडावरा गांव निवासी महिपाल सिंह यादव पुत्र बल्लू सिंह यादव ने बताया कि उसके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को वह मकान बनाने के लिए दनकौर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 3.60 लाख रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहा था। महिपाल ने बताया कि उसने रुपये थैले में डालकर बाइक पर लटका रखे थे।
विज्ञापन
गुलावठी रोड पर काले रंग की बाइक पर सवार पीछे से आ रहे दो युवकों ने बराबर में अपनी बाइक लगाकर उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया और रुपये भरा थैला लूट कर हाइवे से भाग गए। लूट की सूचना पर पुलिस में हडकंप मच गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार आनन-फानन में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महिपाल से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर खुलासे के निर्देश दिए।
गार्ड को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट
बदमाशों ने मंगलवार रात स्याना रोड पर टाइल्स के शोरूम में गार्ड को बंधक बनाकर मोबाइल और दो लाख रुपये का माल लूट लिया। बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है। मंडी फतहगंज निवासी राहुल पुत्र मूलचंद गोयल का द्वारकाधीश इंटरप्राइज के नाम से स्याना रोड स्थित टाइल्स का शोरूम है।
राहुल ने बताया कि शोरूम पर राकेश निवासी बुढ़ाना थाना जहांगीराबाद गार्ड की नौकरी करता है। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह शोरूम बंद करके चले गए थे। शोरूम में गार्ड राकेश ड्यूटी पर था। राकेश ने पुलिस को बताया कि सवा दस बजे तीन बदमाश दीवार फांदकर शोरूम में घुस आए और मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया।
बदमाशों ने मोबाइल छीनकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद दो लाख रुपये का माल लूटकर भाग गए। बुधवार दिन भर पुलिस ने घटना को दबाने की कोशिश की। पुलिस के डर से पीड़ित व्यापारी ने किसी को जानकारी नहीं दी, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह मामला खुल गया।
गार्ड राकेश के मुताबिक, बदमाशों की संख्या तीन थी जबकि पुलिस के अनुसार, बदमाश सिर्फ एक था। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिपाल की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ 3.60 लाख रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
-वैभव कृष्ण, एसएसपी