{"_id":"58a34f074f1c1bbd72d844be","slug":"bike-riders-wearing-khaki-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी वर्दी पहने बदमाशों ने बाइक सवारों को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाकी वर्दी पहने बदमाशों ने बाइक सवारों को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में खाकी वर्दी पहनकर वाहन की तलाशी लेने का झांसा देकर कार सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों को लूट लिया। पुलिस ने लूटी गई बाइक को बरामद कर लूट की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नरसैना थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी गोपी का पुत्र जगदीश अपने दो साथियों के साथ सोमवार रात करीब दस बजे जहांगीराबाद से अपने गांव बलरामपुर लौट रहे थे। तभी अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव जसैर की पुलिया के पास कार लेकर खड़े चार खाकी वर्दी पहने बदमाशों ने उन्हें चेकिंग के नाम पर रोक लिया।
विज्ञापन
जगदीश से 2200 रुपये व मोबाइल फोन व उसके साथी किरन से भी आठ सौ रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बाइक छीनकर भाग गए। तीसरे साथी योगेश ने फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को इन तीनों से लूटी गई बाइक अमरगढ़ के पास एक खेत में लावारिस हालत में खड़ी मिल गई।
विज्ञापन
कोतवाल श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित जगदीश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।