{"_id":"595159ec4f1c1b4c1c8b4584","slug":"bathe-in-the-canal-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने को लेकर मारपीट-पथराव, 6 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में नहाने को लेकर मारपीट-पथराव, 6 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदपुर कलां में नहर पर नहाने के दौरान हुए विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आए। इसको लेकर जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इस दौरान छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर कलां निवासी एक पक्ष के बच्चे का सोमवार को नामकरण संस्कार था, जिसमें बाहर से रिश्तेदार आए हुए थे। बताया जाता है कि उक्त पक्ष के कुछ युवकों का पास ही नहर पर नहाने के दौरान वहां नहा रहे कुछ युवकों सेे विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के युवकों ने समारोह में पहुंचकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट व पथराव से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न शुरू हो गई। पथराव व दोनों ओर जुटी भीड़ की सूचना से कोतवाली पुलिस में खलबली मच गई। सीओ, कोतवाल समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठियां फटकार कर भीड़ को हटा दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लिया है। मामले के पीछे कारण एक दिन पूर्व ग्रामीण के बौंगे बिटोरे में लगी आग से जले पशु की बता रहा है।
दोनों पक्षों के बीच मामूली विवाद था। दस लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस की ओर से व्यवस्था में व्यवधान डालकर पथराव व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - अनिल प्रताप सिंह, कोतवाली निरीक्षक