{"_id":"582df47e4f1c1b59369007d2","slug":"bank-kick-out-punches-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर चले लात-घूंसे, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर चले लात-घूंसे, तीन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहकारी नगर स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर पूर्व फौजी और कतार में खड़े अन्य लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने रिटायर फौजी को समय खत्म होने के बाद बैंक में बुला लिया था।
सहकारी नगर की इलाहाबाद बैंक की शाखा में नई करेंसी बदलने के लिए कतार लगी हुई थी। शाम करीब चार बजे बैंक ओर से कहा गया कि कैश खत्म हो गया है। इसी बीच कर्मचारी ने कतार में लगे एक जानकार रिटायर फौजी एवं किसान को बैंक में बुला लिया।
विज्ञापन
इसी पर कतार में खड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते रिटायर फौजी और कतार में खड़े लोगों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट में रिटायर फौजी भी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
लाइन में खडे़ युवक को बेहोश कर 25 हजार लूटे
क्षेत्र के गांव मुनि स्थित पीएनबी बैंक पर रुपये जमा करने के लिए लाइन में खड़े युवक को बेहोश कर दो लोगों ने 25 हजार रुपये लूट लिए। बेहोशी की हालत में लोगों ने जब से पड़ा हुआ देखा तो अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई श्ुारू कर दी है।
क्षेत्र के गांव नगलिया मुनि निवासी दुर्जन सिंह बुधवार को मुनि गांव स्थित पीएनबी में 25 हजार रुपये जमा करने आया था। शाम के समय लाइन में लगने के दौरान उसके पीछे दो लोग और खड़े। पीछे खड़े दोनों लोग दुर्जन सिंह को अपने साथ यह कहकर ले गए कि वह उसके 25 हजार रुपये जमा करा देंगे।
बैंक से कुछ दूरी पर जाने के बाद दोनों ने दुर्जन सिंह को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोश होने पर दोनों ने उसके पास से 25 हजार रुपये लूट लिए और उसी हालत में छोड़ कर भाग गए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो दुर्जन सिंह को अस्पताल पहुंचाया।
अगौता में किसानों का हंगामा, लाठी फटकारकर खदेड़ा
अगौता के इलाहाबाद बैंक में बृहस्पतिवार दोपहर पिछले दो दिनों से पैसों की निकासी न होने पर लाइन में खडे़ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने क्षेत्रीय किसानसभा के नेतृत्व में हंगामा किया। पुलिस ने लाठी फटकार कर किसानों को खदेड़ दिया।
किसानसभा के संयुक्त मंत्री जगवीर सिंह ने बताया कि अगौता के इलाहाबाद बैंक में दो दिनों से किसी भी उपभोक्ता को एक भी रुपया नहीं दिया गया है। किसान जब पैसों की मांग करते हैं तो पुलिस उन्हें खदेड़ देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ रसूखदार लोग 500 व 1000 के नोटों की अदला बदली बैंक कर्मियों की मिलीभगत से कर रहे हैं।
किसानों ने प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान प्रमोद कुमार, धीरेंद्र सिंह, रहीस खां, वीरेंद्र सिंह, नौशाद अली, हिम्मत सिंह, कुंवरपाल सिंह मौजूद रहे। उधर, औरंगाबाद के पीएनबी में पूरे दिन हंगामा होता रहा।