{"_id":"5c4b478f5c2d3d9f361c5ac8eb9b6ed6","slug":"b-tech-student-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्र हत्याकांड : गर्लफ्रेंड और फैमिली पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक छात्र हत्याकांड : गर्लफ्रेंड और फैमिली पर रिपोर्ट
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक छात्र मयंक (21) की हत्या के आरोप में गर्लफ्रेंड और उसके डॉक्टर
विज्ञापन
पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट मयंक के
पिता ऊधम सिंह ने दर्ज कराई है।
हत्या सुपारी देकर शूटरों से कराए जाने का दावा किया गया है। पोस्टमार्टम में एक ही गोली लगना आया है। गोली तमंचे से सटाकर चलाई गई, जो गर्दन पर लगकर पीछे से निकल गई।
आरोपी युवती पुलिस हिरासत में है। गाजियाबाद के एसपी सिटी डॉ. अजयपाल ने बताया कि कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, वारदात का खुलासा करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
अवैध संबंधों के एंगल पर भी जांच की जा रही है। आरोपी युवती खुद को बेकुसूर बता रही है और हमलावरों के बारे में जानकारी से इनकार कर रही है।
उसके परिजन भी विजयनगर थाने पहुंचे और बताया कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं। बता दें कि जहांगीराबाद के रोगनग्रान मोहल्ला निवासी मयंक (21) की हत्या शुक्रवार रात की गई थी। वह गर्लफ्रेंड के साथ संतोष मेडिकल कॉलेज के पास चाचा सोहनवीर की कार में बैठा था।
उसकी गर्लफ्रेंड भी जहांगीराबाद की रहने वाली है। वह एमबीबीएस की कोचिंग ले रही है। मयंक भोपाल में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।
वहीं मयंक का शव शनिवार को जैसे ही मोहल्ला रोगनग्रान स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मयंक के आवास पर भीड़ इतनी थी कि उसके शव को खुले मे रखना पड़ा।
मंयक के पिता उधम सिंह ने बताया कि युवती के पिता ने करीब छह माह पूर्व मयंक को अपने घर ले जाकर उसके साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय लोगों ने फैसला कर दिया था। उधम सिंह ने बताया कि यदि वह उस समय लोगों के फैसले को नहीं मानते तो शायद आज उनके पुत्र की हत्या नहीं होती।