{"_id":"5908c9904f1c1bcf3a443388","slug":"auntie-uncle-killed-the-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मौसी-चाचा ने मम्मी को मारा’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मौसी-चाचा ने मम्मी को मारा’
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Tue, 02 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिमरपुर गांव में हुई लक्ष्मी की हत्या प्रेम संबंधों में बाधक बनने के कारण छोटी बहन ने प्रेमी संग मिलकर की थी। दोनों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को कुंडे से लटका दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी छोटी बहन शव से लिपट-लिपटकर खूब रोई। इसके बाद उसी ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के सामने मृतका की तीन वर्षीय बेटी ने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस ने हत्यारोपी देवर व मृतका की छोटी बहन को जेल भेज दिया है। कार्यवाहक एसओ खानपुर डीपी सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर तिमरपुर गांव में लक्ष्मी नामक महिला के कुंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
मृतका के पति ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मृतका की बेटी से पूछताछ की तो सन्न रह गई। मृतका की तीन वर्षीय बेटी श्वेता ने पुलिस को बताया कि मौसी व चाचा आए थे।
विज्ञापन
मम्मी को फूंकनी (चूल्हा जलाने वाला औजार) से मारा फिर लटका दिया। पुलिस ने मृतका की छोटी बहन सुशीला पत्नी लोकेश निवासी तिमरपुर तथा उसके प्रेमी मृतका के देवर हितेश को दबोच लिया। पूछताछ में सुशीला ने पुलिस को बताया कि मुझे हितेश से प्यार हो गया था। हम दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए तैयार थे।
शादी से पहले बात न खुल जाए इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। सुशीला ने ही परिवार को लक्ष्मी के मरने की सूचना दी थी तथा उसके शव से लिपट-लिपट कर रो रही थी। परिवार वालों ने डॉक्टर को भी बुलाया था।
ग्रामीणों को जब लक्ष्मी की हत्या उसकी छोटी बहन द्वारा करने की जानकारी मिली तो अनेक महिलाओं सहित कई सौ ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और पुलिस से हत्यारोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की।