{"_id":"575322fa4f1c1b7d2810d323","slug":"attempted-murder-after-a-woman-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिलने पर महिला की हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज नहीं मिलने पर महिला की हत्या की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
दहेज नहीं मिलने पर महिला की हत्या की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलसेना गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश की। किसी तरह आरोपियों ने चंगुल से भागी महिला मायके पहुंच गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पति पर दूसरा निकाह करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोलसेना गांव निवासी नन्हे उर्फ इस्लाम पुत्र नसरुल्ला ने पुलिस को बताया कि उसने करीब छह साल पहले अपनी बेटी गुलिस्ता का निकाह गांव के ही बिनयामिन पुत्र याकूब से किया था। गुलिस्ता को काफी दिनों तक कोई औलाद नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके चलते आए दिन ससुरालीजन उसे परेशान करते थे। बाद में ससुराली दहेज में 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। गुलिस्ता ने पुलिस को बताया कि दो जून की रात पति बिनयामिन, ससुर याकूब पुत्र इब्राहिम, सास परवीन पत्नी याकूब, ननद शभा पुत्र याकूब और देवर अब्दुल मननान पुत्र याकूब ने रस्सी से गला घोंटने की कोशिश की।
विज्ञापन