फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attacking merchant vessels, five on the report

बर्तन व्यापारी पर हमला, पांच पर रिपोर्ट

Fri, 28 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 28 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Attacking merchant vessels, five on the report
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कस्बे में बच्चों के मामूली विवाद के बाद पांच लोगों ने बर्तन व्यापारी को दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने आए तीन लोगों पर भी आरोपियों ने छुरी से वार कर दिया। इसमें व्यापारी सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला मंगलवाला में आरिफ पुत्र यूसुफ की बर्तन की दुकान हैं।  जानकारी के मुताबिक शाम को अचानक पांच लोग आरिफ की दुकान पर आए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए तीन लोगों पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडे और छुरी से वार कर दिया। इसमें  आरिफ सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आरिफ ने बताया कि दोपहर के समय उसके चचेरे भाई का साथ के कुछ युवकों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। शाम को दोबारा झगड़ा हो गया।  पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की। जानकारी होने पर बलिया, दिलशाद, राशिद, आदिल और कामरान ने उसकी दुकान पर पहुंचे और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरिफ के शोर मचाने पर आरिफ पक्ष के दानिश, मसरूर व आदिल बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोप है कि आरोपियों ने उनपर भी लाठी-डंड़ो और छुरी से वार कर दिया। पीड़ित ने बलिया, दिलशाद, राशिद, आदिल और कामरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed