फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attack on arto officer and his team

प्रवर्तन दल पर हमला एक दबोचा, चार फरार

Thu, 08 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद Updated Thu, 08 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
attack on arto officer and his team
police
चेकिंग के दौरान ट्रक को कब्जे में लेने पर पहुंचे कार सवार युवकों ने प्रवर्तन दल के सदस्यों पर हमला कर दिया। प्रवर्तन दल के सदस्यों ने एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया। एआरटीओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



एआरटीओ विनित कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को वह सिपाही राजेश सिंह, चालक योगेश सिंह के साथ बुलंदशहर-जेवर मार्ग पर थाना ककोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। दोपहर करीब 3.30 बजे उन्होंने एक ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक करीब दो सौ मीटर आगे ट्रक छोड़कर फरार हो गया। विनित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक में रोड़ी भरी थी।
विज्ञापन



कागजात चेक करने पर पता चला कि ट्रक ओवरलोडेड था। विनित कुमार ने बताया कि इसी दौरान वैगानार गाड़ी में सवार 4-5 लोगों उनके पास पहुंचे। और ट्रक को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर उन्होंने प्रवर्तन दल के सदस्यों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवर्तन दल ने ग्राम नगला जहानु कुरैब, थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी राज मोहम्मद पुत्र सुलेखा को दबोच लिया जबकि उसके साथी गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed