फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   alcohol smuggler fled attacking Excise team

आबकारी टीम पर हमला कर भागे शराब तस्कर

Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
alcohol smuggler fled attacking Excise team
ककोड़ पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब सहित गाड़ी। - फोटो : ब्यूरो

पकड़े जाने के डर से शराब तस्कर पीछा कर रही आबकारी टीम की गाड़ी को साइड मारकर भाग निकले। टक्कर लगते ही आबकारी टीम की गाड़ी गड्ढे में पलट गई और उसमें सवार आबकारी निरीक्षक और एक सिपाही घायल हो गया। सूचना पर ककोड़ पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्कर अपनी कार छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने कार से 35 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। इस मामले में आबकारी निरीक्षक ने दो अज्ञात तस्करों के खिलाफ थाना ककोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरियाणा से शराब की तस्करी की सूचना पर आबारी निरीक्षक शैलेष कुमार शुक्ल ने गांव सुनपेडा में अपनी टीम के साथ घेराबंदी की।
विज्ञापन


सुबह करीब 9 बजे तस्करों की कार को उन्होंने रोकने का इशारा किया तो वे चांगोली की ओर भाग निकले। पीछा करने पर तस्करों ने वैर-निठारी रोड पर उनकी गाड़ी में साइड मार दी। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें शैलेष और सिपाही प्रदीप अशोक चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर ककोड़ पुलिस ने आबकारी टीम के साथ मिलकर घेराबंदी की। इस पर तस्कर सागरपुरम कालोनी के पास अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। कार से 35 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई ।


बाद में आबकारी निरीक्षक ने दो अज्ञात तस्करों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शराब तस्करी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई । एसओ ककोड़ राजेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस कार के नंबर के आधार पर तस्करों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed