{"_id":"586412084f1c1b132ceebf6c","slug":"after-a-car-accident-while-fleeing-a-turnaround-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद भागते समय कार पलटी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के बाद भागते समय कार पलटी, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊंचागांव
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे युवक की कार अनियंत्रित होकर अमरगढ़ पुलिस चौकी के सामने बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नगला मोहितपुर निवासी धर्मवीर उर्फ रानू (30) पुत्र विजय सिंह मंगलवार शाम अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ कार से नरसैना थाना क्षेत्र के पाली आनंदगढ़ी गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही रानू नदी के पुल के पास पहुंचे।
विज्ञापन
उनकी कार ने बाइक सवार विनोद पुत्र रामकुमार निवासी जसैर दरवाजा जहांगीराबाद को टक्कर मार दी। विनोद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, भीड़ के पीछा करने पर रानू कार लेकर भागने लगा। अमरगढ़ रिपोर्टिंग चौकी के सामने उसकी कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ऊंचागांव भिजवाया, जहां चिकित्सकोें ने धर्मवीर उर्फ रानू को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई अभिषेक की हालत गंभीर है। रानू का विवाह पांच साल पहले पाली आनंदगढ़ी निवासी रामेश्वर सिंह की बेटी गुड़िया के साथ हुआ था।
रानू की दो पुत्रियां लवी (3) व परी (2) हैं। बताया जा रहा है कि रानू की पत्नी नौ दिन से अपने मायके में थी। चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि कार चालक धर्मवीर हादसे से पहले नदी के पुल के पास एक बाइक सवार को को टक्कर मारकर तेज गति से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
पितुवास में एक महिला निर्मला (40) पत्नी धर्म सिंह निवासी पितुवास को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका निर्मला के पति धर्म सिंह ने थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। धर्म सिंह के अनुसार उसकी पत्नी निर्मला चारा लेने खेत पर जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।