फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Acid Attack Case: acid thrower was detained for two days, SO pointed absconding.

दो दिन से हिरासत में था एसिड फेंकने वाला, एसओ बताते रहे फरार

Wed, 18 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Acid Attack Case: acid thrower was detained for two days, SO pointed absconding.
गांव मूढ़ीबकापुर में युवती पर एसिड अटैक का आरोपी बीते दो दिन से पुलिस की हिरासत में था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एसओ उसे फरार बताते रहे।

बुधवार को इसका पता चलने पर एसपी सिटी ने फटकार लगाई तो शाम को उसकी गिरफ्तारी दिखाकर पुलिस ने जेल भेज दिया।

बता दें कि गांव मूढ़ीबकापुर निवासी हबीब अंसारी की 20 वर्षीय पुत्री रूबीना के चेहरे पर सोते समय गांव के ही एक युवक  ने तेजाब डाल दिया था।

इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।

इस संबंध में मंगलवार शाम एसओ बीएस विसारे ने आरोपी को फरार बताया और उसकी लोकेशन दिल्ली में बताई।

बुधवार सुबह उसके हिरासत में होने का पता चलने पर एसपी सिटी राजेश कुमार ने एसओ औरंगाबाद को जमकर फटकार लगाई।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को सोमवार शाम ही दबोच लिया गया था।

इस संबंध में एसओ औरंगाबाद ने लापरवाही बरती। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी ने खुद को बताया बेगुनाह
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया।

उसने कहा कि रूबीना ने ही खुद अपने चेहरे पर तेजाब उडे़ला है।

6 माह से मुझसे जबरन शादी करने का दबाव बना रही थी।

करीब एक माह पहले भी रूबीना आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।

रूबीना पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया है। एसओ ने आरोपी के पकड़े जाने की बात छिपाए रखी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार-एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed