फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   accused arrested in threat case of MLA sent to jail

रिपोर्ट दर्ज, सलाखों के पीछे पहुंचे संदिग्ध

Sat, 20 Feb 2016 12:13 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
accused arrested in threat case of MLA sent to jail

डिबाई के सपा विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और शिकारपुर के विधायक मुकेश शर्मा के आवास के बाहर से पकड़े गए तीनों संदिग्धों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में विधायक ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धमकाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 फरवरी को मुकर्रर की है।

बृहस्पतिवार को विधायक आवास के सामने से तीन संदिग्ध युवकों को विधायक के गनर ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। हालांकि, सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि विधायक गुड्डू पंडित की तरफ से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे वह अपने आवास पर थे।
विज्ञापन


तभी नई बस्ती सिकंदराबाद निवासी आकाश शर्मा पुत्र महेश शर्मा अंदर आया और उन्हें धमकाने लगा। उसने कहा कि मैं कई बार समझा चुका हूं, लेकिन तुम अपनी आदत से बाज नहीं आए। उसके पीछे-पीछे दो और लोग हथियार लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी पहचान सचिन त्यागी पुत्र जगदीश त्यागी निवासी कनिया कल्याणपुर थाना बाबूगढ़ और वीरेंद्र पुत्र होती सिंह निवासी दयानतपुर थाना बाबूगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों के पास 315 बोर की राइफल और तीन कारतूस थे।


सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर तीनों को शुक्रवार दोपहर एसीजेएम तृतीय कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों ने कोर्ट में खुद को बेगुनाह बताया।

कहा कि वह राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का शिकार हुए हैं। न्यायाधीश ने तीनों को जेल भेज दिया। जमानत याचिका पर सुनवाई 20 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed