फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   abduction case filed against Two men.

प्रत्याशी के पति सहित दो पर अपहरण की रिपोर्ट

Fri, 05 Feb 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला, नरौरा
अमर उजाला, नरौरा Updated Fri, 05 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
abduction case filed against Two men.
रामघाट थाना क्षेत्र के दो गांवों से निर्वाचित बीडीसी सदस्यों के अपहरण की रिपोर्ट ब्लॉक प्रमुख पद की एक महिला प्रत्याशी के पति व उसके एक साथी के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस दोनों बीडीसी सदस्यों की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी फरार हैं। रामघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक पीके शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम मूड़ाखेड़ा निवासी रेखा देवी ने बृहस्पतिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति गिरीश कुमार बीडीसी सदस्य हैं।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व डिबाई ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी रेखा देवी के पति नगला शुमाली, जरगवां निवासी अनार सिंह एवं बझेड़ा निवासी अशोक कुमार उनके घर आए और गिरीश का अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो परिजन खुद तलाश करते रहे। लेकिन पता नहीं लगने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

दूसरे मामले में बीती देर शाम ही चिरौरी निवासी राजन देवी पत्नी महेश यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व प्रमुख पद की महिला प्रत्याशी के पति अनार सिंह उनके गांव चिरौरी में आए और उनके पति बीडीसी सदस्य महेश यादव का अपहरण कर ले गए।

इंस्पेक्टर पीके शर्मा ने बताया कि अपहृत बीडीसी सदस्य गिरीश कुमार व महेश यादव की बरामदगी के लिए दोनों नामजदों के घरों पर दबिश दी गई है। दोनों फरार हैं।     


दोनों आरोपियों के फोन स्विच ऑफ              
ब्लाक प्रमुख पद की महिला प्रत्याशी रेखा देवी के पति अनार सिंह और ग्राम बझेड़ा के प्रधान अशोक कुमार को उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया। दोनों आरोपियों के फोन स्विच ऑफ मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed