फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young woman shot to death.

युवती को मारी गोली, मौत

Sun, 29 Nov 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sun, 29 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
A young woman shot to death.
ग्राम मसौता में रविवार तड़के भाई के साथ पशुओं को चारा डालने जा रही एक युवती को गांव निवासी चार लोगों ने गोली मार दी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में युवती को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, आरोपी पक्ष ने हत्या और डकैती में नामजद केस में फैसले का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विकास पुत्र मुनेंद्र ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार सुबह छह बजे वह अपनी बहन नेहा के साथ पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में जा रहा था।

रास्ते में गांव के ही अरुण, नवीन, पुत्रगण शीशपाल, अजय पुत्र इंद्र सिंह, शीलपाल पुत्र भोले ने दोनों पर फायरिंग कर दी। नेहा के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर सीओ चंद्रधर गौड़, कोतवाल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। गंभीर अवस्था में नेहा को उपचार के लिए गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी मौत हो गई। विकास की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपी पक्ष के वाचस्पति शर्मा पुत्र आलोक ने डकैती और हत्या के केस में फैसले के लिए दबाव बनाने का पीड़ित पक्ष पर फर्जी घटना घटित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

छह माह पहले महिला की हुई थी हत्या
26 अप्रैल को आरोपी पक्ष की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी पक्ष ने 10 नामजद, 12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, डकैती, हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पिड़ित पक्ष के लोग शामिल हैं।


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएंगी। - केपी सिंह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed