फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खड़ी कैंटर में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, परिचालक की मौत, दो हालत की सड़क

खड़ी कैंटर में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, परिचालक की मौत, दो हालत की सड़क

Sun, 04 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खड़ी कैंटर में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, परिचालक की मौत, दो हालत की सड़क
खड़ी कैंटर में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, परिचालक की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। हाइवे-91 पर ग्राम लालपुर में खड़ी कैंटर में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में परिचालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला रोगनग्रान जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर निवासी श्योराज सिंह पुत्र राजपाल सिंह ने बताया कि उसका भतीजा रविंद्र पुत्र जंगल सिंह कैंटर गाड़ी पर परिचालक था। शनिवार को वह जनपद करनाल हरियाणा से कैंटर में बजरी लेकर जहांगीराबाद लौट रहा था। बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव लालपुर में हाइवे-91 पर रात में अचानक गाड़ी का टायर पंचर हो गया। रविंद्र मोहल्ला निवासी सुमित पुत्र हरिओम, कन्हैया पुत्र राजू गिरी के साथ टायर बदलने लगा। करीब 12.40 बजे दादरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह तीनों घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। सुमित, कन्हैया गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed