{"_id":"5b13f7a44f1c1bb16e8b6067","slug":"91528035236-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की करंट लगाकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की करंट लगाकर की हत्या
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की करंट लगाकर की हत्या
--पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ककोड़। शादी में मिले दहेज से नाखुश ससुरालियों ने करंट लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
ग्राम रोनीजा थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी मेघराज पुत्र छिद्दा सिंह ने बताया कि उन्होंने दस साल पहले अपनी भतीजी रचना (30) पुत्री रमेश की शादी ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर केहरी में की थी। बताया कि ससुराले वाले शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल वाले रचना को हमेशा कम दहेज लाने का ताना देकर रचना को प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों के उत्पीड़न के चलते रचना ज्यादातर मायके में ही रहती थी। बताया कि शुक्रवार को उसके पति अजय पुत्र रामपाल, ननद सीमा, ग्राम खानपुर चोला चौकी निवासी ननदोई लक्ष्मण ने शुक्रवार को उसकी हत्या करने के इरादे से उसे करंट लगा दिया, जिससे वह गंभीर झुलस गई। मामले को हादसे का रूप देने के लिए आरोपी ससुराल वाले रचना को उपचार के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रचना की मौत हो गई। रचना की मौत की सूचना पर जब उसके मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो आरोपी ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से फरार हो गए। रचना दो बच्चों की मां थी। एसओ आनंदवीर सिंह मलिक ने बताया कि मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।