फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   देश में लुटे विदेश में नौकरी करने वाले युवक

देश में लुटे विदेश में नौकरी करने वाले युवक

Fri, 22 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
देश में लुटे विदेश में नौकरी करने वाले युवक
दुबई में नौकरी करने वाले युवकों की कार से बैग उड़ाया
विज्ञापन

25 हजार रुपये और दुबई की करेंसी के 1200 दिरहम निकालकर बैग फेंक गए
सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार दो चोर, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
विदेश में नौकरी करने वाले युवकों की गाड़ी से सिकंदराबाद में 25 हजार रुपये और दुबई की करेंसी के 1200 दिरहम चोरी कर लिए गए। कुछ देर बाद बाइक पर सवार होकर आए चोर करेंसी निकालकर पीड़ितों के पास ही बैग फेंककर फरार हो गए। सीसीटीवी में दो चोर कैद हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद बदायूं निवासी मंसूर आजम पुत्र जब्बार ने बताया कि बदायूं निवासी उसका दोस्त फहाद व अन्य दोस्त काफी समय से दुबई में नौकरी कर रहे हैं। आजकल वे छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार को वे लोग दिल्ली से कार से बदायूं जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे सिकंदराबाद में हाईवे स्थित एक दुकान पर वह जलपान करने रुके थे। इसी दौरान किसी ने उनकी गाड़ी से बैग चोरी कर लिया। बैग में 25 हजार रुपये और 1200 दिरहम तथा जरूरी कागजात थे। मंसूर ने बताया कि वारदात के कुछ ही देर बाद बाइक पर दो युवक आए और चोरी किया गया बैग फेंककर फरार हो गए। उन्होंने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। बैग में कागजात, मोबाइल और अन्य सामान था, लेकिन करेंसी नहीं थी। बता दें कि एक दिरहम की कीमत करीब 17.43 रुपये के बराबर है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कार्यवाहक कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि पास ही लगे सीसीटीवी में दो बदमाश कैद हुए हैं। मौके पर एक मोबाइल भी पड़ा मिला है। संभवत: यह चोरों का मोबाइल हो सकता है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed