फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मेटाडोर ने मासूम को कुचला, मौत

मेटाडोर ने मासूम को कुचला, मौत

Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मेटाडोर ने मासूम को कुचला, मौत
मेटाडोर ने मासूम को कुचला, मौत
विज्ञापन

- घटना से गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा, गाड़ी में की तोड़फोड़
- सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस और प्रशासन के अफसर, स्थित बनी तनावपूर्ण
छतारी। कस्बा स्थित मोहल्ला कुरैसियान में बेकाबू मेटाडोर ने घर से बाहर खेलते हुए मासूम को कुचल दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर अलीगढ़ मेडिकल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजन और मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया और मेटाडोर में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एसपी देहात, एसडीएम शिकारपुर समेत आला अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। वहीं घटना के बाद से मेटाडोर चालक गायब है।

बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरैसियान निवासी राशिद का छह साल का बेटा तालिब घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बेकाबू मेटाडोर ने मासूम तालिब को कुचल दिया। परिजन और मोहल्ले के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। गंभीर हालत में मासूम को लेकर लोग नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ मेडिकल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मासूम तालिब को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने मेटाडोर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद भी लोग नहीं माने। मामला बढ़ता देख एसपी देहात पीके तिवारी, एसडीएम डिबाई उमाशंकर, सीओ डिबाई जितेंद्र कुमार समेत आला अधिकारी और पहासू, डिबाई, अहमदगढ़ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अफसरों ने जब आरोपी मेटाडोर चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। मृतक तालिब के दादा मोहम्मद उमर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed