फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   82.5 thousand looted from day-to-day salesman

दिनदहाड़े सेल्समैन से 82.5 हजार लूटे

Sat, 25 Mar 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 25 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
82.5 thousand looted from day-to-day salesman
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शिकारपुर रोड पर दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने निजी कंपनी के सेल्समैन समेत दो लोगों की बाइक को ओवरटेक करके 82.5 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को ढूढ़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिकारपुर क्षेत्र के गांव महल निवासी दिनेश गुप्ता एक कंपनी में सेल्समैन का काम करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर वह गांव के ही अपने साथी दुकानदार रामकुमार तिवारी के साथ बाइक पर रुपयों का कलेक्शन करने पहासू कस्बे में आए थे। करीब 3 बजे वह 80 हजार रुपये कलेक्शन कर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिकारपुर रोड पर पेट्रोलपंप से आगे कालीनदी मोड़ पर जब पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने गाली-गलौच करते हुए 80 हजार रुपयों से भरा बैग और मोबाइल दिनेश गुप्ता से छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की।

इसके बाद बदमाशों ने रामकुमार तिवारी से 25 सौ रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़ित दिनेश गुप्ता ने 100 नंबर पर सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और आसपास बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बदमाशों के खिलाफ दिनेश गुप्ता और रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दंपति को आतंकित कर नगदी, जेवर लूटे
हथियारबंद बदमाशों ने दंपति को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए मारपीट कर नगदी व जेवरात लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काबिंग की।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसूपुर निवासी रूपचंद पुत्र नेपाल गुलावठी रोड पर परिवार के साथ रहता है।


शुक्रवार की रात्रि करीब 9.00 बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वहां पहुंचे चार युवकों ने हथियारों के बल पर दंपति को आतंकित करते हुए मारपीट शुरू कर दी। रूपचंद ने बताया कि बदमाशों ने उससे 16 हजार व पत्नी के कुंडल एवं मंगलसूत्र लूट लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की तलाश में काबिंग कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed