फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फर्जी पुलिसकर्मी बने बदमाशों के पुलिस ने तैयार किए स्कैच

फर्जी पुलिसकर्मी बने बदमाशों के पुलिस ने तैयार किए स्कैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पुलिसकर्मी बने बदमाशों के पुलिस ने तैयार किए स्कैच

विज्ञापन
फर्जी पुलिसकर्मी बने बदमाशों के पुलिस ने तैयार किए स्कैच
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मी बन ठगी करने वाले दो आरोपियों का पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्कैच जारी किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। लेकिन, अभी तक आरोपियों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर दबोचने का दंभ भर रही है।

बता दें कि बीते दिनों नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अराजियात निवासी सुभाष पुत्र श्रीचंद ने तहरीर देकर बताया था कि वह बाजार से रिकवरी कर वापस दुकान पर लौट रहा था। इस दौरान बुरा बाजार चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और आचार संहिता में रुपये लेकर घूमने पर आपत्ति जताई। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता आरोपी मौके से भाग निकले। नगर कोेतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के लिए मुंशी के बताए आधार पर स्कैच तैयार किए गए हैं। जल्द ही दोनों बदमाशों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed