{"_id":"5b1435334f1c1bb06e8b607f","slug":"81528050995-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा पैदा नहीं होने पर विवाहिता को पीट-पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा पैदा नहीं होने पर विवाहिता को पीट-पीटकर किया अधमरा
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तू बेटा नहीं पैदा कर सकती...कहकर गर्भवती को पीटा
सिकंदराबाद। तू बेटा नहीं पैदा कर सकती... यह कहकर ससुराल वालों ने गर्भवती को पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
बीबी नगर निवासी हामिद अली ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले अपनी बेटी जीनत की शादी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव लाटलाबॉस में की थी। बताया कि शादी के बाद जीनत ने दो बेटियों को जन्म दिया। बेटा न होने पर जीनत के ससुराल वाले उसे अक्सर ताने देते थे और उसका उत्पीड़न करते थे। बताया कि जीनत गर्भ से है। उसके ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसे ताना देते थे कि इस बार भी बेटी ही पैदा होगी तू बेटे को जन्म नहीं दे सकती। बताया कि इसी बात को लेकर शनिवार को उसके पति, सास, देवर, चचिया ससुर ने उसे बुरी तरह से पीटा। मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। गंभीर चोट आने पर उन्होंने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।