फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   72 thousand duped after getting ATM password on phone

पासवर्ड पूछ एटीएम से निकाले 72 हजार

Fri, 11 Dec 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 11 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
72 thousand duped after getting ATM password on phone
खुद को कैनरा बैंक का कर्मचारी बताकर आरोपी ने एक राज मिस्त्री से एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद राज मिस्त्री के खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन



ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी हुकम सिंह पुत्र रामस्वरूप ने तहरीर दी है कि वह राज मिस्त्री है। कैनरा बैंक में उसका अकाउंट है।


9 दिसंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को कैनरा बैंक का कर्मचारी बताया। कॉलर ने कहा कि उसने एटीएम का नंबर और पासवर्ड नहीं बताया तो कोई और उसके खाते से रुपये निकाल लेगा।
विज्ञापन



घबराकर फोन करने वाले को हुकम सिंह ने एटीएम कार्ड का पासवर्ड बता दिया। थोड़ी देर बाद हुकम सिंह के मोबाइल पर पैसे निकाले जाने के लगातार नौ मैसेज आए।

जोड़ने पर पता चला कि उसके अकाउंट से 71,380 रुपये निकाल लिए गए हैं। नगर कोतवाल पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed