फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 हजार का इनामी गैंगस्टर नसरू गिरफ्तार

10 हजार का इनामी गैंगस्टर नसरू गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
10 हजार का इनामी गैंगस्टर नसरू गिरफ्तार
10 हजार का इनामी गैंगस्टर नसरू गिरफ्तार
विज्ञापन


बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने कई माह से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दस हजार के इनामी नसरू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं। रविवार को ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली देहात प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सुनेहरा टी प्वाइंट पर गैंगस्टर में वांछित चल रहा आरोपी आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टी प्वाइंट पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को रात करीब 12 एक व्यक्ति फ्लाईओवर के नीचे आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा भी बरामद किया है। आरोपी की शिनाख्त नसरू पुत्र अहमदी निवासी गांव दरियापुर थाना कोेतवाली देहात के रूप में हुई। आरोपी पूर्व में भी गोकशी के मामले में जेल जा चुका है। कोतवाली देहात पुलिस का गैंगस्टर है और उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed