{"_id":"597cbd844f1c1b334b8b48c9","slug":"71501347204-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के ट्वीट से रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के ट्वीट से रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के ट्वीट से रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप
- ट्रेन में बंधक बना कर बंगाल ले जाने की शिकायत, मां-बाप के खिलाफ लगाया आरोप
- आरपीएफ-जीआरपी ने पहुंचकर युवती समेत परिवार को उतारा
खुर्जा जंक्शन। कालका मेल में युवती को बंधक बनाकर जबरन ले जाने के ट्वीट पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवती ने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए ट्वीट के जरिए शिकायत की थी। इलाहाबाद डिवीजन से निर्देश के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन रुकने के बाद ही युवती और उसके परिवार को जंक्शन स्टेशन पर उतार लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि उसके मां-बाप उसे जबरन बंगाल ले जाना चाहते हैं। रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई के लिए उन्हें दिल्ली भेज दिया।
शनिवार को दिल्ली स्थित साकेत सेक्टर 56 निवासी नाजिमुल्ला पत्नी नाजिमी और बेटे वसीम के साथ कालका मेल से कलकत्ता जा रहे थे। नाजिमुल्ला की बेटी ऊना ने बताया कि मां-बाप स्टेशन तक छोड़ने की बात कह कर उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन तक लाए थे। बोगी में बैठने के बाद चलने पर जब वह उतरने के लिए आगे बढ़ी तो परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपने पास बैठा लिया। इस दौरान ट्रेन की स्पीड तेज हो गई और वह ट्रेन से उतर नहीं पाई। इसके बाद ऊना ने मोबाइल से रेल मंत्री, पीएमओ में ट्वीट कर परिवार पर आरोप लगाते हुए जबरन ले जाने की शिकायत की। शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
इलाहाबाद से निर्देश आने के बाद सुबह जंक्शन स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। ट्रेन में सवार युवती समेत परिवार को उतार लिया गया। इसके चलते ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह गुड़गांव स्थित एक कंपनी में काम करती है। उसके मां-बाप उसे जबरन बंगाल ले जाकर शादी करना चाहते हैं। जीआरपी चौकी प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। युवती और उसके परिवार को कार्रवाई के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।