{"_id":"5c17ef04bdec2256986d1cbc","slug":"61545072388-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शे में धुत दूल्हे को देख दूल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शे में धुत दूल्हे को देख दूल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दूल्हे को नशे में देख दुल्हन का फेरे लेने से इनकार
खुर्जा। नगर स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इससे मंडप में हंगामा मच गया। दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा समेत दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हवालात में डाल दिया। बाद में गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद सोमवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता हुआ।
रविवार को गुलावठी क्षेत्र से खुर्जा बारात आई थी। मूड़ाखेड़ा चौराहा स्थित मैरिज होम में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे के दोस्तों ने उसे शराब पिला दी। अन्य रश्मे पूरी होने के बाद जब फेरे लेने का समय आया तो दूल्हा पूरी तरह से नशे में धुत दिखाई दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने देखा तो विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मंडप में मौजूद दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसे लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हा समेत दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में ले हवालात में डाल दिया। रात भर सभी लोग हवालात में रहे। सोमवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अगर मामले की कोई तहरीर आएगी की तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।