{"_id":"5ba3ea3f867a5537ba405dc5","slug":"61537468991-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का पीछा छोडने के लिए मांगे पचास हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का पीछा छोडने के लिए मांगे पचास हजार
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी का पीछा छोड़ने के लिए मांगे पचास हजार
सिकंदराबाद। बेटी को परेशान नहीं करने उसका पीछा छोड़ने की एवज में आरोपी ने पिता से पचास हजार रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ छेड़छाड़ कर उसके परिवार के लोगों से मारपीट की। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया कि गांव का ही युवक उसकी बेटी को फोन कर अभद्रता करता है। बताया कि युवक ने उसकी बेटी को परेशान नहीं करने की एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। जिसे वह पूरा नहीं कर सका। मंगलवार को वह अपनी बेटी, बेटे, रिश्तेदार के साथ गांव आ रहा था। रास्ते में आरोपी युवक ने एक अन्य युवक व कुछ अज्ञात युवकों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी की। बताया कि शोर मचाने पर लोगों को आता देख कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।