फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सड़क हादसे में महिला, बच्ची की मौत

सड़क हादसे में महिला, बच्ची की मौत

Tue, 22 May 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला, बच्ची की मौत
सड़क हादसे में महिला, बच्ची की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। एनएच-91 पर सोमवार को आधा घंटे के अंतराल पर हुए दो सड़क हादसों में महिला और बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से भाग गए। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालकों को खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी पवन पुत्र कुंवरपाल ने बताया कि उसकी पुत्री मानसी (6) सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने मामा के साथ जा रही थी। दोनों हाईवे के किनारे खड़े वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी बुलंदशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार सवार ने मानसी को टक्कर मार दी। इससे मानसी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में मानसी को सिकंदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने मानसी को मृत घोषित कर दिया। दूसरा हादसा आधे घंटे बाद इसी हाईवे पर हुआ। इसमें नगर के शिवनगर सलेमपुर रोड निवासी छुट्टन पुत्र भिखारीलाल ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपनी भाभी गायत्री को बाइक से डाक्टर को दिखाने जा रहा थे। तभी हाईवे पर शेखपुर के सामने वाले रास्ते पर पीछे आ रहे बाइक सवार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी गायत्री नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया। भिखारीलाल ने घायल गायत्री को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed