फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   60 thousand cash looted from farmer coming from bank.

कनपटी पर तमंचा रख किसान से लूटे 60 हजार

Thu, 11 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 11 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
60 thousand cash looted from farmer coming from bank.
नई मंडी चौकी क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे किसान से तमंचे के बल पर बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन


वारदात के तीन दिन बाद पीड़ित ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी। जानकारी के मुताबिक पौंडरी गांव निवासी राम करण किसान हैं। 8 फरवरी की दोपहर पीएनबी से 60 हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर रुपये से भरा बैग छीनने लगे। जब राम करण ने विरोध किया तो बदमाशों ने बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तमंचा कनपटी पर सटाकर 60 हजार रुपये लूट लिए। चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि घटना 8 फरवरी की है। पीड़ित ने 60 हजार रुपये लूटे जाने की जानकारी दी है।

लूट के इरादे से सर्राफ पर फायरिंग
लूटने के इरादे से बाइक सवार पांच बदमाशों ने कार सवार सर्राफ पर फायरिंग की। सर्राफ ने हिम्मत दिखाते हुए कार गांव में घुसा दी। गोलियों की आवाज पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश भाग गए।

खुर्जा निवासी बबलू पुत्र कृष्ण वर्मा ने बताया कि ककोड़ क्षेत्र के ग्राम वैर में पायल ज्वैलर के नाम से उनकी दुकान है। बबलू की बताया कि बुधवार की शाम वह कार से घर आ रहा था।

शाम करीब 7.15 बजे दुल्हैरा मोड़ पर दो बाइकाें पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। गाड़ी नहीं रोकने पर बदमाशों ने उनके ऊपर गोली चला दी। बबलू ने बताया कि गोली उनकी साइड में ख़िड़की में लगी।


इस पर भी उन्होंने कार नहीं रोकी और रफ्तार बढ़ाते हुए ग्राम दुल्हैरा में घुस गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से निकले तो बदमाश भाग गए।

बबलू ने बताया कि बीते 8 फरवरी को भी शाम के समय खुर्जा बाई पास पर कार सवार आधा दर्जनों बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर लूटने की कोशिश की थी। बताया कि 11 नवंबर 2014 में ग्राम पचगई में बदमाशों ने उन्हे गोली मारकर 20 हजार के जेवरात लूट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed