{"_id":"5cb3875ebdec221447634031","slug":"51555269470-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 लाख रुपये कीमत की गैर प्रांत की अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
52 लाख रुपये कीमत की गैर प्रांत की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
52 लाख रुपये कीमत की गैर प्रांत की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह शिकारपुर तिराहे के पास से दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को धर दबोचा। इनके कब्जे से एक डंफर में लदी गैर प्रांत की 52 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद हुई।
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस रविवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक डंफर गाड़ी में सवार दो व्यक्ति गैर प्रांत की अवैध शराब लेकर डीएवी फ्लाईओवर की तरफ से शिकारपुर बाईपास की ओर जाने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने शिकारपुर बाईपास रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक डंफर को घेराबंदी कर रोक लिया। डंफर की चेकिंग की गई तो उसमें ऊपर की ओर बल्लियां लदी थीं। जबकि, बल्लियों के नीचे गैर प्रांत की अवैध शराब का जखीरा था। डंफर से कुल 578 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त शराब की बाजार की कीमत करीब 52 लाख रुपये आंकी जा रही है। साथ ही पुलिस ने डंफर में सवार अंतर्राज्यीय दो तस्करों को भी दबोचा लिया। आरोपियों की शिनाख्त चमकौर सिंह पुत्र धक्कड़ सिंह निवासी गांव करतारपुर तहसील पायल थाना मलौद जिला लुधियाना, पंजाब व नरेंद्र सिंह गिल पुत्र सुखवीर सिंह गिल निवासी गांव टपरिया थाना समराना जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वह बाड़मेर निवासी युवक मुन्ना को माल की सप्लाई देने के लिए जा रहे थे। पुलिस अब मुन्ना की तलाश में भी जुट गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।