{"_id":"573cb3f14f1c1bd51aac7269","slug":"50-thousand-rupees-loot-from-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर शिक्षक से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर शिक्षक से 50 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 18 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे शिक्षक से तमंचे के बल पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित शिक्षक ने स्याना कोतवाली में तहरीर दी है।
करौंठी गांव निवासी हिंदी के प्रवक्ता राजपाल सिंह बुधवार दोपहर लगभग दो बजे स्याना के बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी स्याना-बीबीनगर रोड पर विद्युत स्टेशन के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर राजपाल को रोक लिया।
इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर रुपये से भरा बैग छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते हुए भाग गए। बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान बीबीनगर की ओर से आ रहे बाइक सवार राहगीर हथियार लहराते देख डर कर भागने लगे।
विज्ञापन
वारदात के बाद बदमाश स्याना की ओर भाग गए। पीड़ित राजपाल सिंह ने स्याना कोतवाली में तहरीर दी है।