{"_id":"5b996773867a557ed431728e","slug":"41536780147-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंकदरपुर मार्ग पर बदमाशों ने रातभर मचाया तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंकदरपुर मार्ग पर बदमाशों ने रातभर मचाया तांडव
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर मार्ग पर बदमाशों ने रातभर मचाया तांडव
खुर्जा। सिकंदरपुर मार्ग पर बीती रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान बदमाशों ने दो बाइक सवारों से बाइक और नकदी लूट ली। इसके अलावा अन्य कई यात्रियों से लूटपाट की गई। लूटपाट की सूचना पर आई कोतवाली पुलिस रातभर काबिंग में लगी रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िताें की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिकंदरपुर मार्ग पर रजवाहे के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। बदमाशों ने रोड से जा रहे बाइक सवार प्रत्युष शर्मा निवासी गांव वीरा औरंगाबाद को रोक लिया। हथियारों के बल पर उससे बाइक और चार हजार रुपये लूट ली। उसके बाद जंक्शन रोड स्थित एक कंपनी में तैनात अजीत पात्रा को रोककर बदमाशों ने मारपीट कर बाइक तथा 2300 रुपये लूट लिए। उसके बाद पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए बदमाशों ने ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव बीछट निवासी दीपक, जगदीश, वीरेंद्र समेत कई लोगों को तमंचे के बल पर बंधक बनाते हुए 25 हजार रुपये नकदी, मोबाइल और सोने के जेवरात लूट लिए। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की चुनौती स्वीकार कर ली है, जल्द सभी वारदातों का पुलिस खुलासा कर बदमाशों को जेल भेज देगी।