फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज की खातिर विवाहिता की जहर देकर हत्या

दहेज की खातिर विवाहिता की जहर देकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता की जहर देकर हत्या

विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता की जहर देकर हत्या
ककोड़। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ग्राम मुड़ाखेड़ा थाना कोतवाली खुर्जा नगर बुलंदशहर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र अंगन सिंह ने बताया कि 12 फरवरी 2018 को उसने अपनी बेटी अलका (23) की शादी थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव सलेमपुरा निवासी राहुल पुत्र गौरीशंकर के साथ की थी। शादी में वह अपनी हैसियत के अनुसार बाइक, जेवरात व अन्य घरेलू सामान दिए थे। शादी के एक माह बाद ही ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति राहुल, ससुर गौरीशंकर, सास प्रेमवती, देवर सचिन, रोबिन, ननद रेनू, रिंकी, नंदोई रिंकू अलका को प्रताड़ित करने लगे। बताया कि 15 नवंबर को अलका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। इस दौरान उन्होंने 65 हजार का सामान अलका के ससुरालवालों को दिया। इसके बावजूद उनकी दहेज की मांग जारी रही। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। बताया कि शुक्रवार शाम अलका के पड़ोसियों ने उन्हें मोबाइल पर जानकारी दी की ससुरालवालों ने जहर देकर उनकी बेटी को मार डाला है। सूचना पर वह अलका की ससुराल पहुंचे तो उसका शव घर में पड़ा था और ससुरालवाले फरार थे। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त सभी लोगों ने जहर देकर अलका की हत्या की है। निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed