फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फोटो समाचार

फोटो समाचार

Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
फोटो समाचार
विज्ञापन

मारपीट को लेकर दो समुदाय आमने-सामने
-दुकानदार से लेनदेन के विवाद में हुई थी मारपीट
-कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने कोतवाली में किया हंगामा
- पुलिस ने दो नामजद समेत आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। लेनदेन के मामूली विवाद में दुकानदार के साथ हुई मारपीट को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जिस पर क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो समुदाय के गणमान्य लोगों की मदद से किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया और हालात पर काबू पाया। मारपीट में दोनों समुदाय के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल दुकानदार की तहरीर पर दो नामजद समेत आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के बाजार माधोदास निवासी चंद्रप्रकाश गोयल ने बताया कि उसका बेटे पुनीत उर्फ पिंकू की दीक्षित अस्पताल के सामने वाली गली में कनफैक्सनरी की दुकान है। बुधवार की रात्रि करीब नौ बजे नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी दानिश मलिक पुत्र हबीब मलिक, सराय झाझन नाजिम मालिक पुत्र शरीफ मलिक अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचा। बताया कि उक्त लोगों ने दुकान पर सिगरेट पी। रुपये मांगने पर उन्होंने पुनीत के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने दानिश को दबोच लिया और उसके साथ मारपीट की। झगड़े की सूचना पर बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ के जमा होने से माहौल में तनाव उत्पन्न हो गया और टकराव के हालात बन गए। सूचना कोतवाल संजय पांचाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की मदद से लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने कोतवाली में भी हंगामा किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि पुलिस ने दानिश, नाजिम समेत करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed