फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सुनील हत्याकांड: अवैध संबंधों के कारण की गई थी हत्या

सुनील हत्याकांड: अवैध संबंधों के कारण की गई थी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुनील हत्याकांड: अवैध संबंधों के कारण की गई थी हत्या
सुनील हत्याकांड: अवैध संबंधों के कारण की गई थी हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुए सुनील हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को राजफाश कर दिया। सुनील की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 28 नवंबर 2018 को कोतवाली देहात के गांव सिखेड़ा निवासी विकास कुमार पुत्र हरपाल सिंह ने अपने छोटे भाई सुनील की हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि 27 नवंबर की रात करीब नौ बजे उसका छोटा भाई सुनील घर से खेत पर अपने मामा के साथ पानी लगाने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 28 नवंबर की सुबह उसका शव गांव नैथला के जंगल में एक खेत में पड़ा मिला था। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में तीनों नामजदगी गलत पाई गई थीं। वहीं, अब मामले में पुलिस जांच कर रही थी। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि हत्याकांड में संदीप व प्रीतम पुत्रगण नेत्रपाल निवासी गांव बिरौड़ी ताजपुर के नाम सामने आए थे। बुधवार सुबह सूचना मिली कि दोनों आरोपी भाई गांव के बाहर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी प्रीतम ने बताया कि मृतक सुनील के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। 27 नवंबर की रात जब सुनील उसके घर पहुंचा तो दोनों भाईयों ने मिलकर अंगौछे उसका गला दबा दिया था। साथ शव को गांव नैथला के जंगल में फेंक दिया था। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed